Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  गौतम बुद्ध नगर विश्वेश्वर्या ग्रुप में 25 फरवरी को “रोजगार महोत्सव 2026” का आयोजन 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 21/02/2026 02:12:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 21/02/2026 02:12:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित होने जा रहे “सशक्त युवा, समृद्ध भारत - रोजगार महोत्सव 2026” के सफल आयोजन के संदर्भ में आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को संस्थान परिसर में

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित होने जा रहे “सशक्त युवा, समृद्ध भारत - रोजगार महोत्सव 2026” के सफल आयोजन के संदर्भ में आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को संस्थान परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह भव्य रोजगार मेला 25 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से विश्वेश्वर्या कैंपस, जी.टी. रोड, एन.एच.-91, गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराना तथा “सशक्त युवा, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करना है। प्रेस वार्ता में संस्थान की ओर से CEO पूर्णिमा मैम, SECRETARY जिंदल सर, ADVISER एस.पी. पांडेय सर, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री नितिन गौर तथा हेड – ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री अंकुर उपस्थित रहे।

जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह रोजगार महोत्सव जनपद के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ सहभागिता करेंगी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। संस्थान के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में तकनीकी, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ अद्यतन बायोडाटा की प्रतियाँ, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि एवं पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लेकर आएँ। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर श्री नितिन गौर एवं हेड – ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री अंकुर ने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

संस्थान प्रशासन ने समस्त इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in अथवा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.vgi.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क है।
 

Related News

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के 68 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षाओं हेतु मिला मार्गदर्शन

गुजरात: RBSK टीम की पहल से भिस्या आंगनवाड़ी के बच्चे का ‘क्लब फुट’ सफल सर्जरी से हुआ ठीक 

उत्तर प्रदेश: काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कवी अंकित सारस्वत ‘खद्योत’ को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान 

हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान

हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश: जगदेव यादव हत्याकांड को एक माह बीता, आरोपी अब तक फरार—परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार 


Featured News