-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नई उड़ानों की हुई ऐतिहासिक शुरुआत, 170 किसानों ने भरी पहली उड़ान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज विधिवत उड़ान संचालन की शुरुआत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज विधिवत उड़ान संचालन की शुरुआत हो गई। सुबह 8:05 बजे लखनऊ से पहली फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसके बाद यहां से पहली उड़ान लखनऊ के लिए रवाना की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर 28 महिलाओं सहित कुल 170 किसानों ने पहली उड़ान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ रवाना हुए, जहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों की ओर से आभार व्यक्त करेंगे। किसानों ने कहा कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास और देश-दुनिया से जुड़ने का नया द्वार साबित होगा। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह पल पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक खेतों में मेहनत करने वाले किसान आज पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव ले रहे हैं, जो बदलते भारत और विकसित हो रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर को दर्शाता है। हालांकि इस उत्साह के बीच किसानों ने अपनी कुछ लंबित मांगें भी सामने रखी हैं। इनमें भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार तथा पुनर्वास कॉलोनियों में बेहतर सुविधाओं की मांग शामिल है। किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इन मुद्दों को उठाएंगे। विधायक ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है और किसी भी स्तर पर उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत को क्षेत्र के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
