-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में मेधावियों का सम्मान: सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बढ़ाया हौसला, विधायकों ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बलरामपुर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बलरामपुर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा, "श्रीकृष्ण तब श्रीकृष्ण हुए जब बृंदावन में मुरली बजाई, लेकिन जब जरासंध ने आक्रमण किया तब गुरु संदीपनी जी ने कहा - मुरली तो धारण की, अब सुदर्शन और धनुष धारण करना आवश्यक है। क्योंकि धर्म की स्थापना के लिए मात्र मुरली से काम नहीं होगा।" मुख्यमंत्री जी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र का ज्ञान देना चाहिए ताकि वे हर चुनौती का सामना कर सकें। बलरामपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान समारोह में माननीय विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम जी एवं माननीय विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं और कहा कि "ये बच्चे ही नए भारत के निर्माता हैं। इनकी मेहनत से बलरामपुर का नाम रोशन हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि "परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। आप सभी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। जिला प्रशासन आपके हर कदम पर साथ खड़ा है। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मेधावियों के चेहरे पर सम्मान पाने की खुशी साफ झलक रही थी।
उत्तर प्रदेश: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा से शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
