Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण हादसा ट्रॉली के पोल कार के आर-पार, 5 साल की बच्ची की मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , Date: 23/03/2026 05:27:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amar Deep ,
  • Date:
  • 23/03/2026 05:27:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब उनकी वैगनआर कार आगे चल रही ए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के इटावा-बरेली हाईवे पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब उनकी वैगनआर कार आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिस पर बिजली के पोल लदे हुए थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पोल कार के आगे का शीशा तोड़ते हुए पीछे की डिग्गी से बाहर निकल गए। बिना इंडिकेटर दिए मोड़ा ट्रैक्टर, अंधेरे में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शमशाबाद थाना क्षेत्र के रोशनाबाद निवासी निहाल खान (30) अपनी पत्नी शबनम (27) और तीन बेटियों - अनविया (5), इनाया (5) और अयात (2) के साथ कार से अपने ससुराल कमालगंज जा रहे थे। निहाल दिल्ली में पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। हाईवे पर काफी अंधेरा था। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक दूसरी सड़क की ओर कट मार दिया, जिससे पीछे से आ रही उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली पर लदे बिजली के पोलों में जा घुसी।

बाल-बाल बचे पिता, ट्रैक्टर चालक फरार हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने कार के दरवाजे खोलकर घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला और तुरंत लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। डॉक्टरों ने 5 वर्षीय इनाया को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में कार चला रहे पिता निहाल को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन उनकी पत्नी शबनम और दोनों अन्य बेटियां बुरी तरह घायल हो गईं। घायल हायर सेंटर रेफर मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि घटना शनिवार रात 8 बजे की है। गंभीर रूप से घायल पत्नी और एक बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। 

Related News

राजस्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर व प्रोटीन कैफे का भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: जेवर एयरपोर्ट पर वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियां तेज, अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियों का CM योगी ने लिया जायजा, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: नोएडा में सपा प्रतिनिधिमंडल ने DCP से की शिकायत, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: अमृतपुर में तेल-गैस की खोज तेज: कई जगह ड्रिलिंग, सैंपल जांच को देहरादून भेजे गए

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में खुद को ‘आतंकवादी’ बताने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप


Featured News