-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में भ्रष्टाचार व वोटर लिस्ट अनियमितताओं पर चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन गाजीपुर कार्यालय नवपुरा में आज एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इम्तियाज खां ने की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन गाजीपुर कार्यालय नवपुरा में आज एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इम्तियाज खां ने की। बैठक में पूर्व की कार्यवाही को पढ़कर सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में जिला महासचिव रंगनाथ दूबे ने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पहला, सभी सदस्यों के पहचान पत्र (कार्ड) का समय से नवीनीकरण एवं ऑनलाइन अपडेट सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। दूसरा, सैदपुर तहसील अंतर्गत नैसार गांव की वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया। इसमें बीएलओ द्वारा लापरवाही के कारण कुछ नाम गलत दर्ज होने तथा मृत व्यक्तियों के नाम न हटाए जाने की शिकायत पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस संबंध में सुधार का आश्वासन दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची का सही होना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में प्रशासन को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। अंत में जिला उपाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बैठक का समापन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां, जिला महासचिव रंगनाथ दूबे, तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार, संतोष जी, शिवशंकर भगत, पंचम बिंद, अंगद कुमार, उपाध्यक्ष रामनरेश यादव, आशीष कुमार दूबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
