Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 07/02/2026 04:40:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 07/02/2026 04:40:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर नगरिया में अवैध खनन का कारोबार चरम पर है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर नगरिया में अवैध खनन का कारोबार चरम पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा खेल थाना प्रभारी की मिलीभगत से फल-फूल रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार थाना प्रभारी को फोन लगाया गया लेकिन उसके बावजूद केवल शासन दिया गया कोई कार्रवाई नहीं हुई पुलिस द्वारा बरती जा रही अनदेखी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण अमित और नरवीर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि खनन माफिया रातों-रात खेतों को खोदकर गहरी खाइयों में तब्दील कर रहे हैं। ग्रामीणों की चिंता है कि यदि इसी तरह मिट्टी उठाई गई, तो भविष्य में जमीनें खेती योग्य नहीं रहेंगी। किसान अनाज पैदा नहीं कर पाएगा, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। हादसे को दावत देती तेज रफ्तार क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों का तांडव जारी रहता है।

 

ग्रामीणों के तेज रफ्तार वाहन रिहाइशी इलाकों से गुजरते हैं, जिससे राहगीरों के चोटिल होने का डर बना रहता है। कई बार सूचना देने के बाद भी थाना प्रभारी ने माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो ग्रामीण न्याय की उम्मीद किससे करें? ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर अवैध खनन रोकने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।