Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गैस एजेंसी पर गड़बड़ी, कारण बताओ नोटिस; आपूर्ति सामान्य करने की कवायद तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 21/03/2026 03:38:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:38:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला पूर्ति अधिकारी,गाजीपुर ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर 01 गैस एजेन्सी मे0 पारा ईण्डेन ग्रामीण वितरक, पारा, सदर- गाजीपुर द्वारा ग्राहकों से गैस बुकिंग का डी0ए0सी0 कोड प्राप्त कर,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला पूर्ति अधिकारी,गाजीपुर ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर 01 गैस एजेन्सी मे0 पारा ईण्डेन ग्रामीण वितरक, पारा, सदर- गाजीपुर द्वारा ग्राहकों से गैस बुकिंग का डी0ए0सी0 कोड प्राप्त कर, बिना उनको गैस की डिलीवरी किये ही आनलाईन डिलीवर कर दिया जा रहा है। उक्त गैस एजेन्सियों का उपरोक्त कृत्य द्रविकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय वितरण विनियमन) आदेश-2000 के विभिन्न प्राविधानों के विपरीत पाया गया, जिसके क्रम में उक्त गैस एजेन्सी को इस कार्यालय के पत्र दिनांक 20.03.2026 द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए, स्पष्टीकरण मांगा गया है। आपूर्ति विभाग की टीम से गैस एजेन्सियों पर भीड़ एवं एपलीजी गैस सिलेण्डर वितरण की स्थिति का निरीक्षण कराया गया। टीमों द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि जनपद के अधिकांश एजेन्सियों पर भीड़-भाड़ नहीं है एवं स्थिति सामान्य हो रही है। (साक्ष्य के रूप में गैस एजेन्सियों के शोरूमों/ गोदामों की फोटो संलग्न है।) जनपद की कुछ एजेन्सियों यथा मे0 रशीदा गैस एजेन्सी, हरिबल्लमपुर गाजीपुर, रामजी ईण्डेन गैस एजेन्सी, 

सैदपुर, बंशीधर ईण्डेन गैस जखनियॉं, जंगीपुर ईण्डेन जंगीपुर आदि पर अभी बैकलाग जनपद की अन्य गैस एजेन्सियों की अपेक्षा अधिक है, जहां अतिरिक्त आपूर्ति कराकर, शीघ्र ही बैकलाग की स्थिति सामान्य कराई जायेगी। गैस बुकिंग में आ रही परेशानियों के दृष्टिगत ऑयल कम्पनियों द्वारा आनलाईन बुकिंग विकल्पों के साथ व्हाट्सएप्प बुकिंग का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। NDANE  कंपनी के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नं0 से आईओसी कपंनी के व्हाट्सएप्प नं0 7588888824 पर  REFILL  लिखकर व HP GAS    के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं0 9222201122  पर BOOK   लिखकर एवं BHARAT GAS के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं0 1800224344 पर Hi     लिखकर अपने घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राहकों को 45 दिन एवं नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन बाद पुनः घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ईण्डेन के ग्राहक कपंनी द्वारा जारी किये गये 02 नये मोबाईल नम्बरों 8927225667 एवं 8391990070 पर भी बुकिंग कर सकते हैं। समस्त उपभोक्ता ऊपर दिये गये विकल्पों का प्रयोग करके घर बैठे ही घरेलू गैस सिलेण्डर की बुकिंग एवं अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेन्सी पर जाने की आवश्यकता नहीं है।

आपूर्ति विभाग समस्त गैस उपभोक्ताओं को नियमानुसार घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति कराने के लिये प्रतिबद्ध है और ऑयल कंपनियों से समन्वय स्थापित करके इसको शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिय ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं0 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 0548-2224041 पर प्राप्त सभी शिकायतों/सुझावों का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। 


Featured News