-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: न्याय की मांग को लेकर 17 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन, मिशन महाराजा बली सेना की तैयारी हुई तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाजापुर दलित बेटी अनीता मालवीय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक आक्रोश तेज होता जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाजापुर दलित बेटी अनीता मालवीय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक आक्रोश तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में मिशन महाराजा बली सेना ने आगामी बुधवार, 17 जून को जिला मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल नवरंग के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने इसे “न्याय के लिए महासंग्राम” बताते हुए इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन प्रशासनिक सुस्ती के खिलाफ एक निर्णायक कदम होगा। कोर कमेटी की बैठक के बाद तय किया गया है कि यह प्रदर्शन पूरी ताकत के साथ किया जाएगा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्य आरोपी इब्राहिम की तत्काल गिरफ्तारी तथा उसके कथित अवैध निर्माण और संपत्ति पर कार्रवाई की मांग भी उठाई जाएगी। साथ ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कदम उठाने की अपील की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल नवरंग ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संविधान के दायरे में रहते हुए समाज की बेटियों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: जिगना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त समाज के लिए नेशनल क्राइम ब्रांच ट्रस्ट का देशव्यापी अभियान
उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के अपहरण मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, युवती सकुशल हुई बरामद
मध्य प्रदेश: परवलिया से गूंजी पत्रकार एकता की उड़ान, सैकड़ों पत्रकारों ने दिखाया संगठन का दम
