Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: होली के रंग में रगे बाजार, खरीदारी को उमड़ रहे ग्राहक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 02/03/2026 01:18:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 02/03/2026 01:18:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  होली के त्यौहार पर जिले सहित आसपास के बाजारों में रंग- गुलाल व पिचकारी की दुकानें सज गई है. वहीं स्थाई दुकानों के साथ प्रमुख बाजारों वह मार्गो में रंग गुलाल की अस्थाई दुकानें भी लगी हैं. जिला मुख्यालय रावर्टस

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  होली के त्यौहार पर जिले सहित आसपास के बाजारों में रंग- गुलाल व पिचकारी की दुकानें सज गई है. वहीं स्थाई दुकानों के साथ प्रमुख बाजारों वह मार्गो में रंग गुलाल की अस्थाई दुकानें भी लगी हैं. जिला मुख्यालय रावर्टसगंज सहित सुकृत, मधुपुर,चोपन,डाला, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर म्योरपुर, दुद्धी, विंढमगंज, कोन के अलावा अन्य बाजारों में रंग- गुलाल की दुकानों पर बैग वाली पिचकारी व स्पाइडर-मैन सहित विभिन्न प्रकार की पिचकारी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है. साथ ही विभिन्न प्रकार के स्प्रे कलर और रंग बिरंगी बालों की विग युवाओं की पसंद बनी हुई है. इस बार की होली में सामान्य रंग- गुलाल के साथ-साथ हर्बल रंगों की मांग भी बढ़ी है. दुकानदारों ने बताया कि इस वर्ष अच्छा व्यापार रहने की उम्मीद है और पूरे जिले भर में रंग- गुलाल व पिचकारी का कारोबार करोड़ों रुपए रहने का अनुमान है. बाजारों में त्यौहार की आहट

 अभी से ही साफ दिखाई देने लगी है. इस बार खास तौर पर हर्बल रंगों की मांग अधिक देखने को मिल रही है. लोग त्वचा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए केमिकल रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों की प्राथमिकता दे रहे हैं. बच्चों के बीच कार्टून थीम वाली पिचकारियों और रंग-बिरंगे मास्क का खासा आकर्षण है. दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए नए डिजाइन की पिचकरियां,जैविक गुलाल और विभिन्न प्रकार के फेस मास्क स्टॉल पर सजा दिए हैं. हालांकि अभी खरीदारी का रफ्तार धीमी है और व्यापारी ग्राहकों के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं. व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे होली नजदीक आती जाएगी वैसे-वैसे बाजारों में रौनक बढ़ेगी और बिक्री में तेजी हो आएगी. गांव की ओर रुख करने वाले लोग अभी से ही अपने प्रमुख मार्केटों में  जमकर खरीदारी कर रहे हैं।