Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश:  कम्पनी बाग का नाम बदलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , Date: 26/02/2026 03:07:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Date:
  • 26/02/2026 03:07:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  वन्दे भारत (संस्कार संस्कृति संवाहक) के सदस्यों द्वारा आज कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें राष्ट्रीय सह संयोजक धवल दीक्षित ने कहा कि भारतवर्ष को अंग्रेजी शासन से स्वतंत्र हुए 78 वर्ष

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  वन्दे भारत (संस्कार संस्कृति संवाहक) के सदस्यों द्वारा आज कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें राष्ट्रीय सह संयोजक धवल दीक्षित ने कहा कि भारतवर्ष को अंग्रेजी शासन से स्वतंत्र हुए 78 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, यदि अब भी उनके द्वारा लिखे-रखे नाम हमारे प्रमुख स्थानों पर रहते हैं, तो यह अत्यंत दुखद है। और वह भी वहां, जहां स्वतंत्रता सेनानी भवन, शहीद स्मारक एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा हो, तब यह भारत के महान स्वतंत्रता वीरों एवं क्रांतिकारियों का अपमान सा प्रतीत होता है। 


हमारे राष्ट्र के मा. प्रधानमंत्री के द्वारा भी निरंतर आवाहन किया गया है कि गुलामी के प्रत्येक प्रतीक व विचार से समाज को एवं स्वयं को मानसिक रूप से स्वतंत्र करना होगा। इस विषय को ध्यान में रखते हुये, सिविल लाइन्स मुरादाबाद में स्थित कम्पनी बाग का नाम परिवर्तित किया जाये, यह अंग्रेज शासन का सैरगाह रहा था, यहाॅ इस क्षेत्र में भारतीयो का घुमना-आना वर्जित था। अब जब अंग्रेज शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुये 78 वर्ष हो चुके हैं, तब इन अंग्रेजी नाम की क्या आवश्कता अथवा क्या महत्व है। 
अत: शीध्र अति शीध्र इस नाम को परिवर्तित किया जाये, हटाया जाये। ज्ञापन देने में धवल दीक्षित, शिव हरि शर्मा, रमेश आर्य, विमलेन्द्र शर्मा, मणि चौहान, पूर्णिमा चौरसिया आदि सदस्य साथ रहे। 
 


Featured News