Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनकल्याण शिविर में मंत्री कुशवाह ने सुनीं समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/06/2026 05:48:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/06/2026 05:48:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ढोली बुआ का पुल स्थित परिसर में जन समस्या निवारण एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ढोली बुआ का पुल स्थित परिसर में जन समस्या निवारण एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान मंत्री कुशवाह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसुनवाई एवं सेवा काउंटरों का निरीक्षण किया तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष विकास साहू, विनय जैन, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, राजू पालैया, धर्मेन्द्र तोमर, पार्षद भगवान सिंह कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


Featured News