-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति पुलिस ने 5 वर्षीय मासूम बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना अदलहाट क्षेत्र में मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए मिशन शक्ति पुलिस टीम ने एक 5 वर्षीय भटकी बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना अदलहाट क्षेत्र में मानवता और सतर्कता की मिसाल पेश करते हुए मिशन शक्ति पुलिस टीम ने एक 5 वर्षीय भटकी बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 की सुबह पथरौरा मील के पास एक मासूम बालिका के घर से भटक जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना अदलहाट की पीआरवी 1077 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को अपने संरक्षण में लेकर थाना लाया। जिसके परिणामस्वरूप जल्द ही उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर लिया गया। जानकारी में सामने आया कि बालिका जनपद गाजीपुर की रहने वाली है, जो अपने ननिहाल ग्राम गरौड़ी (थाना अदलहाट) में एक शादी समारोह में आई थी और खेलते-खेलते रास्ता भटक गई थी। पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशीलता के चलते मासूम को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मिर्जापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं थाना अदलहाट मिशन शक्ति केन्द्र की टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके बाद मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से बालिका की जानकारी प्रसारित की,