Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विधायक तूफानी सरोज ने करियांव में सुनी जनसमस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sheshmani Sampat Yadav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/06/2026 05:51:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sheshmani Sampat Yadav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/06/2026 05:51:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जौनपुर विधानसभा मछली शहर क्षेत्र के ग्राम सभा करियांव में पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक केराकत श्री तूफानी सरोज ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जौनपुर विधानसभा मछली शहर क्षेत्र के ग्राम सभा करियांव में पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक केराकत श्री तूफानी सरोज ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री तूफानी सरोज ने श्री शेषमणि जी की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचकर नवविवाहित परिवार को शुभकामनाएं, आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री राकेश यादव, प्रधान श्री शेर बहादुर यादव, युवा नेता संतोष पाल, अशोक पाल, नंदकुमार एडवोकेट, सूर्य बली बिंद एवं पूर्व बीडीसी नंदू प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री राम केवल यादव की विशेष उपस्थिति रही, जिनके माध्यम से क्षेत्रीय जनसमस्याओं और जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास करना ही जनप्रतिनिधि की वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।