-
☰
उत्तर प्रदेश: सूरजपुर पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा ए़़डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर. के. गौतम व सेंट्रल नोएडा जोन के सभी एसीपी व थाना प्रभारियों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा ए़़डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर. के. गौतम व सेंट्रल नोएडा जोन के सभी एसीपी व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस ऑफिस सूरजपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, आईजीआरएस प्रकरणों, वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाने, गश्त/पेट्रोलिंग को बढ़ाने, सड़क पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने व अपराधियों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर सभी थाना प्रभारियों को पैदल मार्च करने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बिहार: कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा की गई शुरू
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित
बिहार: नाबालिग छात्रा के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल
बिहार: वारिसलीगंज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, 112 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज घंटाघर पर अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप