-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गोवंश संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीडीओ हिमांशु गुप्ता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद के गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद के गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं गो-आश्रय स्थलों से संबंधित समस्त पंचायत सचिव मौजूद रहे। 4. हीट वेव से बचाव: बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत छाया, पानी व टाट-पट्टी की व्यवस्था। 5. विद्युत कनेक्शन: आश्रय स्थलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की समीक्षा। सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि गोवंश संरक्षण प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि गो-आश्रय स्थलों के संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे। सीडीओ ने खण्ड विकास अधिकारियों को भूसा दान अभियान में जनसहयोग बढ़ाने तथा पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित भ्रमण कर गोवंश के स्वास्थ्य की निगरानी करने को कहा।
इन बिंदुओं पर हुई गहन समीक्षा: 1. गोवंश संरक्षण: आश्रय स्थलों में निराश्रित गोवंश की संख्या, स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण की स्थिति। . चारा-भूसा व्यवस्था: हरे चारे की उपलब्धता एवं दान/क्रय द्वारा भूसा संग्रहण अभियान की प्रगति। 3. तकनीकी निगरानी: सभी गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं पोर्टल पर दैनिक अपडेट की स्थिति।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
