Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नवरात्रि और ईद के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पीस कमेटी  ने की बैठक 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anup Kumar , Date: 16/03/2026 03:45:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anup Kumar ,
  • Date:
  • 16/03/2026 03:45:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर मार्च माह में पड़ने वाले आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि और ईद को देखते हुए सोमवार को दिन में 11 बजे थाना अहरौरा में क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नक्सल मड़िहान शिखा भारती की अध्यक्षता में नगर एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के बीच थाना परिसर में एक पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अहरौरा मिर्जापुर मार्च माह में पड़ने वाले आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि और ईद को देखते हुए सोमवार को दिन में 11 बजे थाना अहरौरा में क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नक्सल मड़िहान शिखा भारती की अध्यक्षता में नगर एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के बीच थाना परिसर में एक पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। जिसमे आगामी त्यौहार चैत्र नवरात्रि व ईद को देखते हुए उपस्थित जन समुदाय से संवाद स्थापित किया गया । संवाद के दौरान क्षेत्राधिकारी मड़िहान शिखा भारती ने सभी नागरिकों से  शांति पूर्ण ढंग से नवरात्रि और ईद के त्यौहार मनाने की अपील की गई। और कहां की यह पर्व अहरौरा क्षेत्र में इस ढंग से मने कि पूरे जनपद में  गंगा जमुनी तहजीब की  एक मिसाल बने। इस दौरान उपस्थित रहने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र, हाफिज रोशन अली, बबलू खान सदर मुस्लिम कमेटी,धीरज केसरी, डॉ दिनेश, धर्मेंद्र सिंह, मृत्युंजय कुमार नगर पालिका परिषद अहरौरा, गणेश पांडे  पुजारी दुर्गा मंदिर,शाकिर खान, हंस लाल मौर्य, राजबहादुर सिंह प्रधान भगवती देई सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।