Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय सूरजपुर में पीस कमेटी बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 21/02/2026 02:09:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 21/02/2026 02:09:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम के साथ पुलिस कार्यालय सू

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम के साथ पुलिस कार्यालय सूरजपुर पर संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी त्योहारो को शांतिपूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और आगामी त्योहारो को शांति पूर्ण ढंग से मना सके।

Related News

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के 68 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षाओं हेतु मिला मार्गदर्शन

गुजरात: RBSK टीम की पहल से भिस्या आंगनवाड़ी के बच्चे का ‘क्लब फुट’ सफल सर्जरी से हुआ ठीक 

उत्तर प्रदेश: काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कवी अंकित सारस्वत ‘खद्योत’ को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान 

हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान

हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश: जगदेव यादव हत्याकांड को एक माह बीता, आरोपी अब तक फरार—परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार 


Featured News