Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक, पुलिस प्रशासन ने जताई सतर्कता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 02/03/2026 03:07:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 02/03/2026 03:07:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, पीस कमेटी के सदस्य, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान होली और रमजान जैसे संवेदनशील त्योहारों को शांतिपूर्ण, सफल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट या शांति भंग करने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सभी धर्मों के प्रति सम्मान और निष्पक्षता बनाए रखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जनता से अपील: त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम 112 पर दें।