-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, कैश वैन लूट के दो आरोपी घायल, ₹9 लाख हुए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की वेव सिटी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की वेव सिटी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि यह बदमाश जिनका नाम जुबेर ओर समीर है, जो बीती 6 तारीख को कैश वैन की लूट में शामिल थे। इस मुठभेड़ में उनके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस काम्बिंग के जरिए उन्हें भी तलाश रही है।
पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से एक स्विफ्ट कार और लूटी गई रकम में से ₹900000 लाख बरामद किए हैं। दरअसल गाजियाबाद क्राइम ब्रांच, वेव सिटी थाना पुलिस, सिहानी गेट थाना पुलिस और सिटी की अन्य पुलिस को यह जानकारी मिली कि वेव सिटी इलाके में कैश वैन की लूट में शामिल चारों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं तभी पुलिस से उनकी घेराबंदी की पुलिस से अपने आप को घीरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो चार में से दो बदमाशों के गोली लगी है। जिन्हें फिलहाल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मौके से इनके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: लेडी सिंघम बनीं एसपी अंशिका वर्मा, 101 नशा तस्करों को भेजा जेल
उत्तर प्रदेश: चौपला पुल बंद होते ही बरेली का ट्रैफिक सिस्टम हुआ बेहाल, वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ा जाम
राजस्थान: खेलते-खेलते हुआ हादसा, पंखे की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालिका गंभीर घायल
उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की गला रेतकर की हत्या, बाथरूम में मिला लहूलुहान शव
राजस्थान: 20 मई को थमेगा दवा कारोबार, केमिस्ट्स ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
