Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: RSS पदाधिकारी व उनके पड़ोसी के घर हुई लूट, आरोपी शोएब गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj Kumar , Date: 16/03/2026 03:38:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raj Kumar ,
  • Date:
  • 16/03/2026 03:38:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के तहसील धामपुर के मौहल्ला पुराना धामपुर में संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी व उनके पड़ोसी के घर शनिवार की सुबह लूट होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया I

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के तहसील धामपुर के मौहल्ला पुराना धामपुर में संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी व उनके पड़ोसी के घर शनिवार की सुबह लूट होने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गयाI पुराना धामपुर में आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन कुमार व जन सेवा केंद्र संचालक अमित शर्मा रहते हैं I शनिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे बदमाशों ने फायरिंग की उन्होने बताया कि बदमाशों के होने की सूचना उन्होन तुरंत  पुलिस को दीI बाद में सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मृदुल सिंह भी मौके पर पहुंचे, सुचना के बाद बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और अन्य हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए I क्षेत्रीय विधायक धामपुर अशोक कुमार राणा और एसपी घाटस्थल पर पहुचे I इस घाटना में उनके घर से लगभग ₹400000(4लाख) नकद व सोने चांदी के आभूषण लूटे जाने की बात कही जा रही है I प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे, उन्हें कहा कि पुलिस आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे I 


पुलिस के अनुसर शोएब नाम का आरोपी पकड़ा गया है I आरोपी शोएब, जन सेवा केंद्र संचालक अमित शर्मा के घर के सामने ही रहता है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा; अरोपि युवक परिजनों को जान से मारने की नियत से घर में घुसा था, जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है I इसके विरुद्ध पीड़ित परिवार की तहरीर पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कठौर कार्यवाही की जाएगी I आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में पुलिस की पिस्टल छीन कर पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया, आरोपी के हमले से बाल-बाल बचे पुलिसकर्मीI  मुठभेड के दौरन आरोपी शोएब के पैर मैं लगी गोली, आरोपी शोएब पुलिस की गिरफ़्त मे।