Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दीपक शुक्ला को सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार  

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 21/02/2026 02:05:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 21/02/2026 02:05:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना सदर बाजार पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना सदर बाजार पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 70/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपित दीपक कुमार शुक्ला (44) निवासी ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार को मुखबिर की सूचना पर अवन्ती बाई तिराहे से शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे दबोच लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। उसे विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें वर्ष 2016 में धारा 307, 436, 504 भादवि तथा वर्ष 2013 में धारा 323, 376 भादवि के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार, उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे। 

Related News

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के 68 विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षाओं हेतु मिला मार्गदर्शन

गुजरात: RBSK टीम की पहल से भिस्या आंगनवाड़ी के बच्चे का ‘क्लब फुट’ सफल सर्जरी से हुआ ठीक 

उत्तर प्रदेश: काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कवी अंकित सारस्वत ‘खद्योत’ को मिला मातृभाषा रत्न सम्मान 

हरियाणा: मढ़कोला की सुमन का ISRO में वैज्ञानिक पद पर चयन, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम स्थान

हरियाणा: स्व. सुभाष सिंगला को दी श्रद्धांजलि, सूरज पांडे ने बताया अपूरणीय क्षति

उत्तर प्रदेश: जगदेव यादव हत्याकांड को एक माह बीता, आरोपी अब तक फरार—परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार 


Featured News