Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर अतुल पाण्डेय को गिरफ्तार किया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 02/03/2026 04:38:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 02/03/2026 04:38:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर- पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर- पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा के नेतृत्व में थाना दुधारा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 805/2025 धारा 2(b)(i), (xi), 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त अतुल पाण्डेय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुत्र ओमकारनाथ पाण्डेय निवासी बरवा कला, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को पिपरा बोरिंग चौराहे के पास से दबोचा गया। अभियुक्त पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

 

अभियुक्त के विरुद्ध संतकबीरनगर एवं महराजगंज जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें बीएनएस की धाराएं, आर्म्स एक्ट तथा चोरी से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह, कांस्टेबल सुमित राय, कांस्टेबल रंजन कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार सिंह शामिल रहे! पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध अभियान को आगे भी इसी प्रकार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।