Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/06/2026 05:18:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/06/2026 05:18:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली श्री राधा रानी जी गौ सेवा समिति एवं श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्य श्री गौ कथा का द्वितीय दिन श्री हरि मंदिर प्रांगण मॉडल टाउन बरेली में संपन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली श्री राधा रानी जी गौ सेवा समिति एवं श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्य श्री गौ कथा का द्वितीय दिन श्री हरि मंदिर प्रांगण मॉडल टाउन बरेली में संपन्न हुआ। पूज्य श्री प्रेम निधि जी महाराज एवं पूज्य संत श्री सूर दास जी महाराज का मंदिर आगमन पर मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,पूर्व उप सभापति अतुल कपूर,धीरज सेठी, डॉ अजय कक्कड़ आदि द्वारा माल्यार्पण कर संतो का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आज इटावा से आए हुए संत सूरदास महाराज जी ने सभी सौभाग्यशाली भक्तजनों को दर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया।गौ माता के दूध को अमृत के समान बताया ,और गाय माता की सेवा करने से  पितृ दोष ,कालसर्प दोष, शनि की दशा,समाप्त हो जाती है। कथा से पूर्व श्री हरि नाम संकीर्तन भी हुआ। मेघा कक्कड़ ने आज गणेश भगवान की वंदना ,मराठी भाषा, में गाकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान  सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा,धीरज सेठी, अतुल कपूर ,लक्ष्य अरोड़ा हिमांशु भला ,डॉ राहुल सेठी, डॉ अजय कक्कड़,वंश खत्री, स्वतंत्र खत्री, अनिल राणा,रघुनाथ जयसवाल कमल बंगा, हितेश अरोड़ा, देवेश अरोड़ा,बीपी मिश्रा  आज की कथा के विश्राम पर सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।