-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली कोर्ट परिसर में सुरक्षा हुई कड़ी, पुलिस ने किया सघन निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। मंगलवार को एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी फर्स्ट आशुतोष शिवम ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर हर सुरक्षा प्वाइंट की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा अभियान के तहत डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लगेज चेकिंग प्वाइंट, हवालात, पार्किंग और प्रवेश द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। साथ ही परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी सहमति बनी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी समय-समय पर सुरक्षा निरीक्षण जारी रहेंगे।
बिहार: कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा की गई शुरू
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित
बिहार: नाबालिग छात्रा के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल
बिहार: वारिसलीगंज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, 112 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज घंटाघर पर अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप