Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्वयं सहायता समूहों ने लगाए जलपान स्टॉल, महिलाओं को मिला स्वरोजगार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 03/07/2026 06:09:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/07/2026 06:09:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशों के क्रम में जनपद गाजीपुर में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के कुल 18 परीक्षा केन्द्रों/विद्यालयों पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशों के क्रम में जनपद गाजीपुर में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के कुल 18 परीक्षा केन्द्रों/विद्यालयों पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा जलपान एवं अल्पाहार के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण चाय, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हुआ। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक ओर सम्मानजनक स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हुआ, वहीं दूसरी ओर उन्हें अच्छी आय अर्जित करने का अवसर भी मिला। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती तथा पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भी स्वयं सहायता समूहों द्वारा इसी प्रकार के जलपान स्टॉल संचालित किए गए थे, जिनसे समूहों की महिलाओं को अच्छी आय प्राप्त हुई थी। इन सफल प्रयासों के आधार पर जनपद प्रशासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पहल को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को केवल वित्तीय सहायता तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना शासन एवं जनपद प्रशासन की प्राथमिकता है। भविष्य में भी विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, मेलों, आयोजनों एवं सार्वजनिक अवसरों पर स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें आयवर्धन के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद प्रशासन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इस प्रकार की पहल महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है।