-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के करमैनी गांव के रहने वाले मार्कण्डेय सिंह का बनाया गया धुआं रहित लकड़ी चूल्हा इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले में तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के करमैनी गांव के रहने वाले मार्कण्डेय सिंह का बनाया गया धुआं रहित लकड़ी चूल्हा इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी पैदा करने और लगभग बिना धुएं के भोजन पकाने की इसकी खासियत के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इसकी उपयोगिता से प्रभावित होकर तमकुहीराज की उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने भी एक चूल्हा खरीद लिया। मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस चूल्हे को तैयार किया है। स्टील से बने इस चूल्हे में नीचे की तरफ एक छोटा पंखा और रिचार्जेबल बैटरी लगाई गई है। पंखा लगातार हवा पहुंचाता है, जिससे लकड़ी को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती रहती है और वह पूरी तरह जलती है। इसके चलते धुआं बेहद कम निकलता है और ईंधन की खपत भी घट जाती है। उनका दावा है कि एक बार बैटरी चार्ज करने पर चूल्हा करीब तीन दिन तक चल सकता है। सिर्फ एक किलो लकड़ी में बन जाता है कई लोगों का भोजन वहीं, केवल एक किलो लकड़ी से करीब 10 लोगों के लिए दिन में दो बार भोजन तैयार किया जा सकता है। अधिक तापमान मिलने के कारण खाना भी सामान्य चूल्हों की तुलना में कम समय में पक जाता है। तमकुहीराज तहसील परिसर में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान SDM आकांक्षा मिश्रा ने चूल्हे का परीक्षण किया। इसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता को देखकर उन्होंने मौके पर ही एक चूल्हा खरीद लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई और कई लोगों ने चूल्हा खरीदने में रुचि दिखाई।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
