Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 20 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 15/06/2026 06:10:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 15/06/2026 06:10:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कटरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभियुक्त के पास से 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन, 6,820 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपरना रजत कौशिक के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में कोतवाली कटरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के लोहदी रोड चोरवाबारी के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार आरोपी जय प्रकाश मौर्य को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से मिली सामग्री से स्पष्ट है कि वह लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त था। गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।