Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रक्तदान क्षेत्र में योगदान पर सुधांशु मिश्रा को मिला नेशनल सोशल इम्पैक्ट और वर्ल्ड रिकॉर्ड अवॉर्ड

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 29/06/2026 02:09:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/06/2026 02:09:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के विकास खंड कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा पूरे बदल मिश्रनपुरवा निवासी सुधांशु मिश्र को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए रविवार को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना-2

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के विकास खंड कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा पूरे बदल मिश्रनपुरवा निवासी सुधांशु मिश्र को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए रविवार को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदना-2  राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव पुरस्कार समारोह’ में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस (लंदन) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में टीम निफा उत्तर प्रदेश एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। 

सुधांशु मिश्र जिले सहित विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। समारोह में लघु एवं सूक्ष्म राज्यमंत्री वैश्य नटवर गोयल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चैहान, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल तथा निफा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर जिले के सहयोगी अंकित तिवारी, अंशुमान, आलोक पांडेय ने सुधांशु मिश्र को बधाई दी। 


Featured News