-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम करमपुर चौधरी बिलवा निवासी रूपलाल ने अपने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम करमपुर चौधरी बिलवा निवासी रूपलाल ने अपने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी न तो मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही चोरी का खुलासा किया गया है। रूपलाल पुत्र निरंजन सिंह के अनुसार वह 3 जून को अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे चांदी की पायल, सोने के कान के कुंडल तथा करीब 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। 4 जून को परिवार सहित घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई।
पीड़ित का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अब तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नितिन पुत्र वीर बहादुर एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई, लेकिन कोई प्रभावी जांच नहीं की गई। रूपलाल ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देने पर उनकी तहरीर फाड़ दी गई और तथ्यों में बदलाव कर नई तहरीर देने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उन्हें वहां से भगा दिया गया और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल करने तथा चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी की मांग की है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर आरोपित साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं। रूपलाल ने पुलिस अधिकारियों से न्याय दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे
मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान
