-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर–वाराणसी मार्ग पर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला; यातायात प्रभावित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाराणसी हाईवे पर डगमगपुर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी वाला नारियल लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक (नंबर KA34 C 6386) मिर्जापुर से वाराणसी की ओर जा रहा था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी हाईवे पर डगमगपुर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी वाला नारियल लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक (नंबर KA34 C 6386) मिर्जापुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। कैसे हुआ हादसा? नींद आने के कारण ट्रक गलत लेन में चला गया और मिर्जापुर की ओर जाने वाली लेन में जाकर पलट गया। टली बड़ी दुर्घटना गनीमत रही कि आसपास चल रहे अन्य वाहनों को समय रहते रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर सुरक्षित हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़कर खुद को सुरक्षित बाहर निकाला मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
यातायात हुआ प्रभावित हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया।
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद गैस सिलेंडर को लेकर गंभीर आरोप, उपभोक्ताओं में नाराज़गी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के आदेश बेअसर, भूसे से भरे वाहन धड़ल्ले से सीमा पार कर रहे—प्रशासन पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद स्कूल पर फीस को लेकर गंभीर आरोप, अभिभावकों में नाराज़गी
उत्तर प्रदेश: सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 12 वर्षीय बेटे ने देखा दर्दनाक दृश्य
