-
☰
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के आरोप में वांछित 02 अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 25.02.2026 को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा इमलिया का कट पर बैरियर लगाकर चैकिग की जा रही थी़ तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध प्रतीत हो रही कार को रुकने का
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनाँक 25.02.2026 को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा इमलिया का कट पर बैरियर लगाकर चैकिग की जा रही थी़ तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध प्रतीत हो रही कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार अभियुक्तगण द्वारा रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर की गयी जवाबी कार्यवाही में कार सवार दोनो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.सचिन पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम हसनपुर, थाना जहाँगीरपुर, जिला बुलन्दशहर 2. विपिन उर्फ कल्ला पुत्र सुरेश उर्फ बुग्गा निवासी लुक्सर, थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर उम्र- 23 वर्ष के रुप में हुयी है, जो थाना इकोटेक प्रथम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 103(1)/109/191(3)/61(2) बीएनएस में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस .32 बोर व एक पिस्टल .30 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .30 बोर व 02 खोखा कारतूस .30 बोर तथा एक गाड़ी टाटा पन्च बरामद की गयी है। घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों का विवरण 1-सचिन पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम हसनपुर, थाना जहाँगीरपुर, जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0 उम्र- 23 वर्ष।2-विपिन उर्फ कल्ला पुत्र सुरेश उर्फ बुग्गा निवासी लुक्सर, थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर उम्र- 23 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 1-एक पिस्टल .32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस .32 बोर
2-एक पिस्टल .30 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .30 बोर व 02 खोखा कारतूस .30 बोर 3-एक गाड़ी टाटा पन्च रजि0 नं0 UP16EP2392 पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास विवरण- अभियुक्त सचिन व विपिन 1- मु0अ0सं0 23/2026 धारा 103(1)/109/191(3)/61(2) बीएनएस थाना ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर।
2- मु0अ0सं0-25/2026 धारा 109(1) बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर। 3- मु0अ0सं0-49/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर।
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने किया मड़िहान थाने का आकस्मिक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: बहेड़ी तहसील में किसानों का हंगामा, तहसीलदार के बयान पर भड़के किसान नेता
उत्तर प्रदेश: बरेली में एसपी सिटी मानुष पारिख के नेतृत्व में विशाल रूट मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹75 हजार के जाली नोट व 95 चोरी के मोबाइल बरामद
उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती: गिलौला CHC के सामने अवैध दवा बिक्री का आरोप, जांच शुरू