-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से भगवान वाल्मीकि सेवा दल द्वारा कांवड़ियों के लिए एक भव्य कांवड़ शिविर कैंप एवं स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से भगवान वाल्मीकि सेवा दल द्वारा कांवड़ियों के लिए एक भव्य कांवड़ शिविर कैंप एवं स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया। इस सेवा शिविर के माध्यम से दूर-दराज से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों को विश्राम, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा शिविर का उद्देश्य केवल कांवड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ की भावना को समाज में मजबूत करना है। शिविर में कांवड़ यात्रियों की थकान, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों तथा यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली अन्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर पंडित संतोष मिश्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं संस्थापक, राष्ट्रीय एकता मंच ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लाखों शिवभक्त कठिन परिस्थितियों में पैदल यात्रा कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सेवा करना प्रत्येक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि सेवा दल द्वारा लगाया गया यह सेवा शिविर सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और मानव सेवा का सुंदर उदाहरण है। कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा से समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सेवा दल के सभी कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने की सेवा कार्य की सराहना कार्यक्रम में संजीव शर्मा, विधायक गाजियाबाद शहर, पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान एवं निगम पार्षद यशपाल पहलवान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर सेवा शिविर का जायजा लिया और कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य और मानवता का कार्य है। इस प्रकार के सेवा शिविर कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सेवा दल के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों और युवाओं की भागीदारी से ऐसे सेवा कार्य और अधिक व्यापक बनाए जाने चाहिए। सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी कांवड़ शिविर के सफल संचालन में सुनील चंदेल, नितिन चौटाला, महेश, आशु, विशाल, नकुल, अजीत, अमित, रवि एवं छाजर सहित सेवा दल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर में आने वाले कांवड़ यात्रियों की आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा रहा है तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं विश्राम संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग किया जा रहा है। सेवा और समरसता का संदेश भगवान वाल्मीकि सेवा दल द्वारा आयोजित यह कांवड़ सेवा शिविर धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा, मानवता और भाईचारे का संदेश भी दे रहा है। शिवभक्तों की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री को यथासंभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने “हर हर महादेव”, “बोल बम” और “जय भोलेनाथ” के जयघोष के साथ कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। पंडित संतोष मिश्रा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं संस्थापक राष्ट्रीय एकता मंच सभी शिव भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने हेतु भगवान से प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
