-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित बाल अपचारी निरुद्ध, किशोर न्यायालय भेजा
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत दुधारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत दुधारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार, चार अगस्त को पीड़िता की मां ने दुधारा थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महिला एवं बाल अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई तेज की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में वांछित बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 327/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। निरुद्ध बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया के तहत किशोर न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, उपनिरीक्षक शोभनाथ और हेड कांस्टेबल जयचन्द्र कनौजिया शामिल रहे।
