Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी में चार आरोपी हुए गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन भी हुए बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/08/2026 01:40:43 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/08/2026 01:40:43 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी साइबर थाना हांसी पुलिस ने एक बुजुर्ग से 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

विस्तार

हरियाणा: हांसी साइबर थाना हांसी पुलिस ने एक बुजुर्ग से 66 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर, उमेश, आदित्य और साकिब निवासी छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव बास आजमशाहपुर निवासी शिकायतकर्ता ने साइबर थाना हांसी में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने पहले व्हाट्सऐप कॉल के जरिए शिकायतकर्ता से उसके रिश्तेदार का नाम लेकर संपर्क किया और उसे विश्वास में लिया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए गए। आरोपियों ने कभी रिश्तेदार, कभी साइबर क्राइम अधिकारी और कभी बैंक मैनेजर बनकर शिकायतकर्ता से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया कि रुपये नहीं देने पर उसके बैंक खाते, दुकान और जमीन को सील करवा दिया जाएगा। इस तरह आरोपियों ने अलग-अलग खातों में कुल 66 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना हांसी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
 


Featured News