-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना विन्ध्याचल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर थाना विन्ध्याचल पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 9 जून 2026 को एक युवती ने थाना विन्ध्याचल में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना विन्ध्याचल में मुकदमा अपराध संख्या 145/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए गए।
इसी क्रम में 12 जून 2026 को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त बृजेश बिन्द उर्फ अनिल पुत्र रामकेश, निवासी बरकछा, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
