-
☰
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की पूजा, नवदुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विविधान से पू
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विविधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर माता रानी को गुलाबी रंग की आकर्षक पोशाक धारण कराई गई तथा दूध का भोग अर्पित किया गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नंदकिशोर जी ने बताया कि आज के यजमान डीसी गुप्ता (कांटे वाले) रहे, जिन्होंने श्रद्धा भाव से माता रानी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां चंद्रघंटा का वाहन चीता बताया गया है, जो उनके तेज और साहस का प्रतीक है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेश कौशिक ने जानकारी दी कि मंदिर में मां दुर्गा के साथ हनुमान जी एवं भैरों बाबा भी विराजमान हैं। माता रानी कमल के फूल पर विराजित हैं तथा उनके विभिन्न वाहन उनके नौ स्वरूपों का प्रतीक हैं, जिनकी लगाम भगवान श्री गणेश के हाथों में मानी जाती है।
मंदिर में पुजारियों द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं जाप निरंतर जारी है। मंदिर के आजीवन सचिव अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों में भी ऐसे धार्मिक अनुष्ठान करते रहना चाहिए, जिससे माता रानी की कृपा सदैव बनी रहती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा विशेष फलदायी होती है। उनकी कृपा से साधक को अलौकिक अनुभव, दिव्य सुगंध एवं आध्यात्मिक अनुभूतियां प्राप्त होती हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। जय मां चंद्रघंटा!
उत्तर प्रदेश: नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा समेत 5 नमूने जांच के लिए भेजे
उत्तर प्रदेश: एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती: नोएडा में जांच अभियान, एजेंसियों पर सब कुछ सामान्य
गुजरात: ढीमा चार रास्ता पर बस में भीषण आग, बिना परमिट बसों पर कार्रवाई की मांग तेज
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा से महिला के परिवार को 2 लाख का क्लेम मिला
उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने भगवा सप्ताह का किया शुभारंभ, नववर्ष पर निकलेगी रैलियां व महाआरती का आयोजन