Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विदाई को लेकर युवती पर चाकू से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 03:54:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 03:54:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विदाई की बात को लेकर युवती के गले पर चाकू से वार कर घायल करने के मामले में बखिरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विदाई की बात को लेकर युवती के गले पर चाकू से वार कर घायल करने के मामले में बखिरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी की विदाई की बात को लेकर अमन उर्फ मुजीब ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवती घायल हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 307/2026 में धारा 109(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को नंदौर से बखिरा जाने वाली सड़क के पास से अमन उर्फ मुजीब पुत्र स्व. खानू निवासी मितौली, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश यादव और कांस्टेबल सूरज रावत शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

गुजरात: डांग में अल्ट्रा मॉडल एजेंसी मामले की जांच तेज, कर्मचारियों और एजेंसी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कलक्ट्रेट गेट पर चार महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा वाल्मीकि सेवा दल, भव्य शिविर में मिल रही चिकित्सा और विश्राम सुविधा


Featured News