-
☰
उत्तराखंड: विवेकानंद इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद इण्टर कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद और नगर पालिका
विस्तार
उत्तराखंड: राय बहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद इण्टर कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद और नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का बैच अलंकरण कर भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोक नृत्य और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक फ़कीर राम टम्टा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा प्रतिभा को निखरती ओर संस्कारवान शिक्षा प्रतिभा और व्यक्तित्व दोनों को निखरती है।ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक स्तर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने सभी पुरस्कृत बच्चों को बधाई दी और सभी बच्चों से एक स्वस्थ समृद्ध एवं सर्वांगीण प्रतिस्पर्धा की अपील की।विद्यालय व्यवस्थापक सुरेश जोशी ने अपने बयान में कहा कि हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र सोहन मेहरा, आर्यन सिंह, ईशू बिष्ट, यश उप्रेती और भरत सिंह को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही भाषण, सुलेख और दक्षता प्रतियोगिता के विजेता नवनीत पंत, दीपिका मेहरा, आर्यन बिष्ट और गुंजन बुंगला को भी पुरस्कृत किया गया। खेल के क्षेत्र में यशपाल सिंह, अरुण रौतेला और अभिषेक बुंगला सहित अन्य खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, जिला प्रचारक गणेश राजा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भूपाल आर्या, दिनेश धानिक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, लिखित पंत, अमित वर्मा, भरत परगाई,पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश पंत, सभासद चारु बोरा, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, भगवती मेहरा और मंदिर समिति अध्यक्ष हरगोविंद रावल, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर गंगोलीहाट चंद्र सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान फुटशिल हरीश दुर्गापाल, रविन्द्र लाल वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी ने विद्याभारती की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला ओर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ओर सभी को भविष्य में विद्यालय के ओर बेहतर प्रदर्शन का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम का संचालन बहादुर सिंह बुगला ने किया।
मध्य प्रदेश: दतिया में दिनदहाड़े भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी
उत्तर प्रदेश: बखिरा में विवादित जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर पीड़ित परिवार के सवाल
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, स्थापना दिवस पर संगठन मजबूती का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: तेज-तर्रार आईपीएस सौरभ दीक्षित बने शाहजहांपुर के नए एसपी, सख्त पुलिसिंग की उम्मीद