-
☰
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबादमें बाल्टी में मिले 20 से अधिक जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत लश्करपुर आम बगीचे के पास से ताज़ा बम बरामद किया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोगाछी नोआपारा पंचायत के अंतर्गत लश्करपुर आम के बगीचे के
विस्तार
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत लश्करपुर आम बगीचे के पास से ताज़ा बम बरामद किया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोगाछी नोआपारा पंचायत के अंतर्गत लश्करपुर आम के बगीचे के पास सोमवार सुबह स्थानीय कुछ लोगों ने एक प्लास्टिक के बाल्टी को संदेहजनक हालत में देखा। नजदीक जाकर देखते ही पता चला की बाल्टी में बम रखा हुआ है। फौरन लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को खबर दिया। मौके पर पहुंचकर सामशेरगंज थाने के पुलिस ने बम को अपने कब्जे में लिया और बम निरोधक दस्ते को खबर दिया। चुनाव के पहले इतने सारे सक्रिय बम बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है की, बाल्टी में २० से अधिक बम रखा हुआ था। इस घटना के बाद सामशेरगंज थाने के पुलिस सक्रिय होकर पूरी तरह से तहकीकात में जुट गई की, चुनाव के पहले इतने सारे बम किस कारण बस यहां मौजूद किया गया था।