-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
- Photo by :
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सेजेस पटेवा में सत्र 2026- 27 के प्रारम्भ में नवीन पालक समिति का गठन सौहार्द पूर्ण वातावरण में जून माह की इस भीषण गर्मी में भी बड़ी संख्या मे पालको की उपस्थिति में लोकतांत्रिक पद्धति से हो गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सेजेस पटेवा में सत्र 2026- 27 के प्रारम्भ में नवीन पालक समिति का गठन सौहार्द पूर्ण वातावरण में जून माह की इस भीषण गर्मी में भी बड़ी संख्या मे पालको की उपस्थिति में लोकतांत्रिक पद्धति से हो गया। यह गठन 03 सत्र की समाप्ति पर निवर्तमान समिति अध्यक्ष और सद्स्यो की मंशा को ध्यान मे रख कर किया गया। दो घण्टे तक चले सदस्यो की मनोनयन प्रक्रिया को पालकों की आम सहमति से वर्तमान प्रभारी प्राचार्य श्री अरूण कुमार बेनर्जी के दिशा निर्देश एवं विशेष रुप से आमंत्रित सेवा निवृत प्राचार्य श्री समीर चंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।प्रथम चरण मे कुल 12 कक्षाओं के लिए( प्रत्येक कक्षा के लिए एक सदस्य) 12 सद्स्यो का मनोनयन आपसी सहमति से किया गया।तथा द्वितीय चरण में मनोनीत सद्स्यो ने अपने मध्य से आपसी सहमति से अध्यक्ष , उपाध्यक्ष,एवं सचिव का चयन किया। मनोनयन प्रक्रिया से चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष श्री शिव कुमार साहू द्वारा सदस्यों एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के नाम की घोषणा की गई।समस्त पालकों ने नव निर्वाचित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तालि बजा कर बधाई दी तथा स्वागत किया।
मनोनीत पदाधिकारियों में संतोष शर्मा (अध्यक्ष) , श्रीमती प्रेमलता जाटवर (उपाध्यक्ष), धनन्जय चंद्राकर (सचिव)रहे तथा सदस्यों में इन तीन सदस्यों के अतिरिक्त 9 सदस्य ,शिव कुमार साहू,चोवाराम पटेल,लिजेस साहू, घनश्याम साहू, राजेश अग्रवाल, सतीश कुमार मरकाम,नूप नरेंद्र बाघमारे,तरुण पाटकर, जागेश्वर पटेल रहे। नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष शर्मा ने समस्त पालक समुदाय से आह्वान किया कि विद्यालय को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने में अपना भरपूर सहयोग दे तथा विद्यालय में हमेशा की तरह अनुशासन और शैक्षिक वातावरण निर्माण मे तत्पर रहे । उन्होंने विद्यालय की भौतिक एवं मानवीय संसाधन सम्बंधी समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने के लिये आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार बैनर्जी ने नव गठित समिति को बधाई दी तथा समिति को विद्यालय का सपोर्टिंग स्टाफ निरोपित किया और विद्यालय की प्रगति में सदैव तत्पर रहने हेतु आग्रह किया। समिति सदस्यो ने तथा प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार बेनर्जी ने समीति के विधिवत तथा शांति पूर्वक गठन कराने में सेवा निवृत प्राचार्य सेवानिवृत प्राचार्य श्री समीर चन्द्र प्रधान का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
