-
☰
बिहार: हिसुआ परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी कदाचार के चलते निष्कासित किया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा–2026 के तीसरे दिन आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा टीएस कॉलेज, हिसुआ एवं इंटर स्कूल, हिसुआ स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
विस्तार
बिहार: विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा–2026 के तीसरे दिन आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को द्वितीय पाली में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा टीएस कॉलेज, हिसुआ एवं इंटर स्कूल, हिसुआ स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के आलोक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आज द्वितीय पाली में टीएस कॉलेज, हिसुआ से 03 परीक्षार्थी (आसिफ रजा, प्रणव कुमार एवं सत्यम कुमार) तथा इंटर स्कूल, हिसुआ से 08 परीक्षार्थी (अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार, आर्यन कुमार, सैफ रजा, सत्यांश कुमार, आकाश कुमार एवं पप्पू कुमार) कुल 11 परीक्षार्थी कदाचार में लिप्त पाए गए। उक्त सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित करते हुए नियमानुकूल कार्रवाई की गई है।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए
बिहार: पुलिस ने डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान चलाया, युवाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत
मध्य प्रदेश: कैट तहसील इकाई का गठन, पंकज जागेटिया बने अध्यक्ष
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता