Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Raju(UP) , Date: 05/02/2026 05:41:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 05/02/2026 05:41:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में गुरुवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में गुरुवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरेली-दिल्ली हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर कट के पास एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। काम पर जाते समय हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, मीरगंज के गांव गूला निवासी भगवानदास (40) पुत्र नत्थूलाल, अपने साथी अजय पुत्र सुनील कुमार और वीरेंद्र कुमार पुत्र सोहनलाल के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। तीनों मजदूर वॉल पेंटिंग का काम करते थे और रोजाना की तरह सुबह काम के लिए घर से निकले थे. जैसे ही उनकी बाइक फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर कट के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी मौके पर मची चीख-पुकार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों मजदूर सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण भगवानदास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अजय और वीरेंद्र को अस्पताल भिजवाया पुलिस का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। 

चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक भगवानदास के परिवार में कोहराम मच गया. घर से हंसते-खेलते काम पर निकले शख्स की मौत की खबर ने गांव में भी मातम पसर दिया है. मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बस को थाने में खड़ा करा लिया है।