-
☰
बिहार: बैरियाटांड़ गांव में नल-जल योजना हुई ठप, नए बोरिंग से जलापूर्ति जल्द बहाल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा मेसकौर प्रखंड अंतर्गत तेतरिया पंचायत के बैरियाटांड़ गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बाधित है।
विस्तार
बिहार: नवादा मेसकौर प्रखंड अंतर्गत तेतरिया पंचायत के बैरियाटांड़ गांव में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बाधित है। योजना के बंद पड़े रहने से गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण महिला ललिया देवी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि नल-जल योजना के तहत लगाए गए नल से कई सालों से एक बूंद पानी भी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में गांव के लोग दूर-दराज के कुएं, चापाकल या अन्य असुरक्षित जल स्रोतों से पानी लाने को विवश हैं। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नल-जल योजना केवल कागजों में ही चल रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सरकार द्वारा गांव में पानी की सुविधा देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बैरियाटांड़ गांव के लोग अब भी प्यास से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल योजना को दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। क्या कहते है अधिकारी पीएचडी के अभिषेक कुमार ने बताया कि पुराने जलस्रोत के पूरी तरह फेल हो जाने के कारण जलापूर्ति बाधित थी, जिसे देखते हुए विभाग द्वारा नया बोरिंग कराया गया है। नया बोरिंग सफल रहा है और उससे पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है। बोरिंग से पानी टंकी तक पहुंचाने के लिए पाइपलाइन एवं मोटर इंस्टॉलेशन का कार्य अभी बाकि समय लगेगा।
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील का डीएम ने औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर कड़ा निर्देश दिए
बिहार: पुलिस ने डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान चलाया, युवाओं को किया जागरूक
बिहार: हिसुआ परीक्षा केंद्रों में 11 परीक्षार्थी कदाचार के चलते निष्कासित किया गया
उत्तर प्रदेश: बरेली-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने तीन मजदूरों को कुचला, एक की मौत
मध्य प्रदेश: कैट तहसील इकाई का गठन, पंकज जागेटिया बने अध्यक्ष
Missing People In Delhi 2026: दिल्ली से हो रहे रोजाना लोग गायब, 15 दिनों में लगभग 803 लोग लापता