Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: घरेलू हिंसा कोर्ट ने अनुज राम की गिरफ्तारी का दिया आदेश 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 09/02/2026 12:29:51 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 09/02/2026 12:29:51 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराही गांव से जुड़ा एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है।

विस्तार

बिहार: नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खपराही गांव से जुड़ा एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। खपराही गांव निवासी महावीर राम के पुत्र अनुज राम पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पीड़िता की शादी वर्ष 2021 में हुई थी, जबकि वर्ष 2022 में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। इस संबंध में टाउन थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला न्यायालय में जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी अनुज राम की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। समाजसेवी मिथिलेश राजवंशी ने बताया कि 2 जनवरी को ही कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया है। खपराही गांव कादिरगंज थाना क्षेत्र में आने के कारण अब यह मामला कादिरगंज थाना के अधीन है।

 

पीड़िता अकबरपुर प्रखंड ग्राम मोती नगर निवासी भाई रतन कुमार , ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली है और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोग लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में कादिरगंज थाना प्रभारी ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय दिलाने, शादी में दिए गए सामान की वापसी और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।