-
☰
No image found.
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का किया गया निपटान
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: नारनौल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में वीरवार को 18 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी।
विस्तार
हरियाणा: नारनौल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में वीरवार को 18 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मौके पर सीईओ, जिला परिषद निर्मल नागर ने शिकायतें सुनीं। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी, पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।
उन्होंने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय व उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, ज़िला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: 7000 श्रमिक परिवारों के आवासीय अधिकार को लेकर मजदूर सभा हुई आयोजित
मध्य प्रदेश: धनपुरी-बुढ़ार में कथित नशे के कारोबार को लेकर उठे सवाल, कार्रवाई का इंतजार
उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माता रानी का पूजन, जनकल्याण की करी कामना
वेस्ट बंगाल: आवास योजना में ‘कट मनी’ वसूली का आरोप, सामशेरगंज थाने में सौ से अधिक लोगों ने दी शिकायत
