Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पयागपुर में 21 किमी सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी, 37.65 करोड़ की परियोजना से विकास को गति

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Krishna Chandra Shukla , Date: 21/03/2026 05:09:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Krishna Chandra Shukla ,
  • Date:
  • 21/03/2026 05:09:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विधानसभा पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना–विशेश्वरगंज–गंगाजमुनी बॉर्डर तक लगभग 21 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इस सड़क के निर्माण में 37.65 करोड़

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विधानसभा पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना–विशेश्वरगंज–गंगाजमुनी बॉर्डर तक लगभग 21 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इस सड़क के निर्माण में 37.65 करोड़ की लागत आएगी इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा
लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। स्वीकृति मिलने के बाद अब लोगों में खुशी का माहौल है। यह सड़क पयागपुर क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ते हुए मुख्य मार्ग के रूप में कार्य करेगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।\

इस संबंध में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने में सांसद करण भूषण सिंह एवं विधायक सुभाष त्रिपाठी के प्रयासों की अहम भूमिका रही। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा समय भी घटेगा, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।