Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: राम दरबार की झांकी के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा हिसुआ

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 30/03/2026 11:07:06 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 30/03/2026 11:07:06 am
Share:

संक्षेप

बिहार: रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को हिसुआ नगर पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। रामनवमी के मौके पर श्री राम नवमी पूजा महोत्सव शोभा यात्रा समिति, महावीर स्थान के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जि

विस्तार

बिहार: रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को हिसुआ नगर पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। रामनवमी के मौके पर श्री राम नवमी पूजा महोत्सव शोभा यात्रा समिति, महावीर स्थान के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें राम दरबार की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। महावीर स्थान से ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। विभिन्न वाहनों पर स्कूली बच्चों द्वारा भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। सरस्वती आवासीय नेशनल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा हिसुआ राममय हो गया।
यात्रा महावीर स्थान से निकलकर महादेव मोड़, झिकरूआ रेलवे गुमटी, सविता टॉकीज, अंचल कार्यालय, विश्वशांति चौक, राजगीर रोड होते हुए टीएस कॉलेज तक पहुंची और पुनः महावीर स्थान पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।


युवाओं ने नृत्य और भांगड़ा के साथ उत्साह का प्रदर्शन किया, वहीं बच्चियों द्वारा मार्शल आर्ट और तलवारबाजी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शरबत, पानी और चाय की व्यवस्था की गई। इससे पूर्व महावीर स्थान पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे तथा विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम: 69,804 कर्मियों को स्मार्टफोन, 18,440 को नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में अधूरी सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीणों में भारी परेशानी, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: बरेली में आंगनवाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत के बेनीपुर में बदहाल सड़क और गंदी नालियों से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: NCBT की सख्त चेतावनी: नाम का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मध्य प्रदेश: मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 40 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ, आदिवासी सम्मेलन को किया संबोधित


Featured News