-
☰
बिहार: हिंदू नववर्ष पर RSS के हुआ भव्य कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में उत्साह दिखा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नवादा द्वारा हिंदू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखा गया।
विस्तार
बिहार: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नवादा द्वारा हिंदू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखा गया। संघ के जिला प्रचार प्रमुख कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आज से हिंदी नववर्ष विक्रमी संवत 2083 का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय संस्कृति और परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी पावन तिथि पर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की 137वीं जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में “आद्य सरसंघचालक प्रणाम” कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान इस दिन के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना, गुरु अंगद देव जी का जन्म, तथा विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत की शुरुआत जैसे महत्वपूर्ण घटनाएं जुड़ी हैं। साथ ही, इसी दिन से चैत्र नवरात्र का भी आरंभ होता है। गांधी स्कूल स्थित केशव शाखा में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक गीत, व्यक्तिगत गीत एवं अमृत वचन प्रस्तुत किए गए।
बिहार: चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बिहार: गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी
उत्तर प्रदेश: नवजात बच्ची हुई लापता, अस्पताल पर लापरवाही व बिक्री का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में खेसरहा थाने में पीस कमेटी गोष्ठी संपन्न
उत्तर प्रदेश: मंडल आयुक्त का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत