-
☰
मध्य प्रदेश: सिद्धांचल तीर्थ की भाव यात्रा आज, द्विशताब्दी वर्ष का भव्य शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पूज्यपाद दादा गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराजा के स्वर्गारोहण के द्विशताब्दी वर्ष के आगाज अवसर पर साध्वी अन्नतदृष्टा श्रीजी की निश्रा में भाव यात्रा का आयोजन रखा गया हे। पुण्यसम्राट युग प्रभावक आचार्य श्रीमद जयंतसेन सुरीश्वरजी के दिव्य
विस्तार
मध्य प्रदेश: पूज्यपाद दादा गुरुदेव श्रीमद राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराजा के स्वर्गारोहण के द्विशताब्दी वर्ष के आगाज अवसर पर साध्वी अन्नतदृष्टा श्रीजी की निश्रा में भाव यात्रा का आयोजन रखा गया हे। पुण्यसम्राट युग प्रभावक आचार्य श्रीमद जयंतसेन सुरीश्वरजी के दिव्य आशीर्वाद ऐव राणापुर नंदन गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीजी की प्रेरणा से नूतन वर्ष के उपलक्ष में श्री सोहनलाल जी सौभागमल जी सेठ परिवार द्वारा भावयात्रा ,मुमुक्षु बहुमान ऐव स्वामी वात्सल्य का आयोजन 20 मार्च को किया गया हे जिसमें पूज्या साध्वी शशिकला श्रीजी की सुशिष्या गुरु मां साध्वी अन्नत दृष्टा श्री जी सा, मयूरकला श्रीजी ऐव प्रेरणापुंज साध्वी नमीनिधि श्रीजी आदि ठाना 36 एवं 13 मुमुक्षु आत्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। प्रात 8 बजे राजेंद्र भवन से शोभायात्रा प्रारंभ होकर विराजित साध्वी जी संघ के साथ विविध मार्गों से होती हुई पुन: श्री राजेंद्र भवन पहुंच भाव वंदना में परिवर्तित होगी। दर्शन वंदन तथा बहुमान कार्यक्रम के बाद स्वामी वात्सल्य होगा। समारोह में इंदौर से नरेंद्र जी सेठ परिवार,परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़,झाबुआ से मनोहर भंडारी, मुकेश नाकोडा पेपराल तीर्थ ट्रस्टी,प्रकाश तलेसरा म्यूजियम ट्रस्टी,संजय मेहता संघ अध्यक्ष झाबुआ,आदि अतिथि पधारेंगे। दिलीप सेठ,श्रेणिक सेठ,भूपेंद्र सेठ मनोज सेठ सहित परिवार ने समस्त कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया हे।
बिहार: चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बिहार: हिंदू नववर्ष पर RSS के हुआ भव्य कार्यक्रम, स्वयंसेवकों में उत्साह दिखा
बिहार: गैस गोदाम का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी
उत्तर प्रदेश: नवजात बच्ची हुई लापता, अस्पताल पर लापरवाही व बिक्री का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश: एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में खेसरहा थाने में पीस कमेटी गोष्ठी संपन्न
उत्तर प्रदेश: मंडल आयुक्त का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत