Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मकान निर्माण स्थल से लोहे की हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद पकड़ा गया चोर

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 13/03/2026 02:09:33 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 13/03/2026 02:09:33 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा शहर के नवादा बाईपास स्थित भदौनी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात मकान निर्माण स्थल से लोहे और छड़ चोरी करने का मामला सामने आया है।

विस्तार

बिहार: नवादा शहर के नवादा बाईपास स्थित भदौनी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात मकान निर्माण स्थल से लोहे और छड़ चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे चोर ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर लोहे की छड़ और अन्य सामान चोरी करने की कोशिश की। मकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। रात में जब कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें एक व्यक्ति सामान उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

 

मकान मालिक सन्नी खान के भांजे ने बताया कि सन्नी खान ईद की खरीदारी के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन सतर्क लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ले के ही निवासी महरून शौकत के पुत्र जॉनी के रूप में की गई है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।